नई दिल्ली : भारतीय पहलवान ‘गोल्ड लक इंडिया’ संदेश के साथ 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18वें एशियाई खेलों के लिए मंगलवार को जकार्ता रवाना होंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ और कुश्ती जगत के नए पार्टनर टाटा मोटर्स ने रविवार को खिलाड़यों के लिए शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाड़यों ने अपना श्रेष्ठ देने और बीते एशियाई खेलों से अधिक पदक के साथ स्वदेश लौटने का वादा किया।
विदाई समारोह में बजरंग पुनिया, पवन कुमार, हरदीप सिंह, साक्षी मलिक, पूजा ढांढा और विनेश फोगाट ने शिरकत की। भारतीय दल में कुल 18 पहलवान शामिल हैं। ये पुरुष एवं महिला फ्रीस्टाइल के अलावा ग्रीको रोमन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ियों के विदाई समारोह में टाटा मोटर्स कामर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष गिरीष वाघ ने कहा, ‘कुश्ती सिर्फ ताकत का खेल नहीं बल्कि साहस का भी है। मुझे उन सभी पहलवानों पर गर्व महसूस होता है जिन्होंने विभिन्न चुनौतियों पर काबू पा लिया है।
पहलवान कविता देवी फ्लोरिडा में कुश्ती लड़ेंगी
टाटा मोटर्स परिवार की ओर से, मैं सभी पहलवानों की स्वर्णिम किस्मत की कामना करता हूं।’ कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘कुश्ती ने हमें हमेशा सभी खेलों से अच्छी संख्या में पदक दिए हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे पहलवान हमें एक बार फिर खुशी मनाने का मौका देंगे।


Download Android App
Download iOS App



