Assailants Shoot Dead Financer in Jhajjar : बुधवार को हरियाणा के झज्जर में एक फाइनेंसर की तड़ातड़ गोलियां मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है. मामला दिन की दोपहरी का है जहां सुबह करीब सवा 11 बजे डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित बैठक में फाइनेंसर अपने साथियों के साथ ताश खेल रहा था।
उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में आए 3 बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक मिनट के अंदर करीब 14 राउंड फायरिंग की गई। बदमाशों ने गोलियां चलाने से पहले फायर टेस्टिंग कर पिस्टल भी चेक की।
वीडियो में देखा जा सकता है, गोलियां एक के बाद एक 14 राउंड गोलियां चलाते हैं. मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। फाइनेंसर को रोहतक स्थित कायनोस अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोनू (26) के तौर पर हुई है। साहिल ने करीब एक साल पहले ही लव मैरिज की थी, उनकी पत्नी रोहतक में वकील है।
Assailants Shoot Dead Financer in Jhajjar: सीसीटीवी में रिकोर्ड घटना
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में सिकोर्ड हुई है, जिसमें देखा जा सकता है, सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार डीघल गांव में एक ऑफिस के बाहर आकर रुकती है। गाड़ी से तीन युवक हाथ में पिस्टल लेकर निकलते हैं और ऑफिस की तरफ बढ़ते हैं। इसमें यह भी दिख रहा है कि एक युवक ने ऑफिस के बाहर ही टेस्टिंग फायर की।
फायर करने के बाद एक बदमाश ने ऑफिस के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। वहीँ उसके 2 साथी बदमाश ऑफिस के गेट पर ही खड़े होकर गोली चलाते दीखते हैं। करीब एक मिनट के अंदर ही बदमाशों ने 14 से अधिक राउंड फायरिंग की।
गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावर बाहर की ओर भागते हैं और स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो जाते हैं।
एक साल पहले लव मैरिज की

साहिल के बारे में जो जानकारी मिली है वह यह कि उन्होंने करीब 1 साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी पत्नी मनीषा रोहतक में वकील है। वहीं भाई सचिन पटवारी है। पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। साहिल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
साहिल के ताऊ दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव के कुछ युवकों के साथ करीब 2 साल पहले साहिल का झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में उसका समझौता भी हो गया था।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार घटना में एक युवक को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें – 11 साल, 4 महीने 20 दिन जेल में रहने के बाद रामपाल हो रहे रिहा, जानें किस अपराध में काट रहे जेल की सजा


Download Android App
Download iOS App




