US-Iran Ceasefire: अमेरिका के सीजफायर कि घोषणा के कुछ ही घंटो बाद ईरान पर हमला हुआ है। यह हमला बुधवार सुबह लावन आईलैंड पर एक तेल रिफाइनरी में हुआ है। जानकारी के अनुसार, हमला लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे हुआ है। दूसरी तरफ कुवैत पर भी ड्रोन अटैक हुआ है। कुवैत का दावा है कि ये ड्रोन अटैक ईरान की तरफ से किया गया है।
Drone Attack on Kuwait: कुवैत पर ड्रोन अटैक

वहीं कुवैत ने दावा किया है कि ईरान ने उसके देश पर ड्रोन हमला किया। कुवैत मीडिया एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी के हवाले से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर तक 28 ईरानी ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।
अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचाया गया है।
US-Iran Ceasefire: ईरान ने कुवैत और यूएई पर किया हमला
ईरान की आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उनकी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद ईरान ने कुवैत और यूएई पर ड्रोन अटैक किया है। दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं। अलजजीरा के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले किए जा रहे हैं। इजरायल पहले ही कह चुका है कि हिज्बुल्लाह-इजरायल फ्रंट इस डील में शामिल नहीं है। हालांकि, हिज्बुल्लाह ने अब तक सीमा पार से कोई रॉकेट लॉन्च करने या दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर किसी भी हमले का दावा करने से परहेज किया है, और उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे।
Lebanon Offers Ceasefire: लेबनान ने किया सीजफायर का स्वागत
इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति, जोसेफ आउन, ने यूएस-ईरान सीजफायर का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके देश को क्षेत्रीय संघर्ष विराम में शामिल किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



