करनाल : करनाल जिला में कार्यरत सरकारी विभाग, बोर्ड, निगमों, कालेजों के कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने सैकड़ों की तादाद में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पर आधारित पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारियों ने करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के नाम उनके पीए देवेन्द्र शर्मा को अपनी मांगों का मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार ने एक जनवरी 2004 से सैन्य कर्मचारियों को छोड़ कर सभी अन्य कर्मचारियों पर अंशदायी पेंशन योजना लागू की है। हरियाणा सरकार ने एक जनवरी 2006 से राज्य के कर्मचारियों पर अंशदायी पेंशन योजना लागू की।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार चाहती तो इस योजना को लागू नहीं किया जा सकता था।
अगर सरकार की अब भी दृढ़ इच्छाशक्ति है तो अब भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जा सकता है। ओमप्रकाश सिहमार, जगतार सिंह व सुशील गुर्जर ने कहा कि सांसद व विधायक एक बार चुने जाने के बाद सारी उम्र पेंशन का हकदार बन जाता है। परंतु कर्मचारी 30 वर्ष की सेवा करने के बाद भी सामाजिक सुरक्षा लाभ से वंचित रह जाता है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा से गुहार लगाई है कि वह खुद कर्मचारियों की मांग सरकार के समक्ष उजागर करें।
वहीं सांसद के पीए देवेन्द्र शर्मा ने कर्मचारियों से कहा कि उनका मांग पत्र सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा को भेज दिया जाएगा और सांसद उनकी मांगों पर सहानुभुति से विचार करेंगे। इस अवसर पर वीरभान बिडलान, अव्वल सिंह, राजेंद्र राणा, देवीचंद, रोशन गुप्ता, जयपाल, कर्मवीर, राजेश, नरेंद्र चोपड़ा, अनिल सैनी, महिंद्र पांचाल, रिषीपाल, सुरेश रसीन, लाजवंती, बाबूराम, अशोक प्रोचा, बिजनेश, मूर्ति, गुड्डन, रूपा, मंजु, रीना, संगीता, दिनेश मलिक, सियानंद परोचा, प्रशांत, कपिल, लाजवंती, शारदा, रोजी, उर्मिला, सरोज, कुलदीप, दुलीचंद, उधम सिंह राठी, धीरज सिंह रावत, मनोज, साहब सिंह, राजकुमार भी मौजूद थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



