गुरुग्राम : दिल्ली एनसीआर सहित केन्या, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका से लगभग 1300 धावकों ने रविवार की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-82 में वाटिका इंडिया नेक्स्ट में ‘वाटिका हाफ मैराथन’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मेक्सिको एम्बेसडर टू इंडिया मेल्बिया मरिया, अन्य गणमान्य ब्राजील के दूतावास, एयर चाइना एवं मानेसर डिप्टी पुलिस कमिश्नर महेंद्र सेठी मौजूद रहे। 65 वर्ष से आधिक आयु के लोग जो विशेष रूप से दिव्यांग थे, उन्होंने भी इस मैराथन में उत्साह के साथ हिसा लिया। इस अवसर पर मानेसर डिप्टी पुलिस कमिश्नर महेंद्र सेठी ने कहा कि वे यह तरह की दौड़ लोगों को स्वस्थ रहने में काफी मददगार साबित होती हैं।
वाटिका समूह की ओर से इस पहल का वे स्वागत करते हैं और भविष्य में इस तरह के आयोजनों की उम्मीद करते हैं। जब मैराथन का आगाज हुआ, उस समय गुरुग्राम का मौसम बिल्कुल साफ और मैराथन के अनुकूल था। धावक सहित समर्थक भी उत्साह से भरे हुए थे। केन्या से इस्साक किपकेमोई, माइकल बिवोट और विटालिस किमेली स्टार एथलीट आकर्षण का केंद्र रहे। इस मैराथन में सबसे ज्यादा उम्र के गुरुग्राम मैप्सको निवासी 78 वर्षीय एससी बख्शी थे।
वे 2008 तक राष्ट्रीय धावक होने के साथ राज्य स्तरीय चैंपियन भी हैं। पुरुष श्रेणी विजेता केन्या से विटालिस किमेली ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने भारत में मैराथन में भाग लिया है। वे केन्या में मैराथन में भाग ले चुके हैं और अब चाइना में होने वाली मैराथन की तैयारी कर रहे हैं। वाटिका लिमिटेड के प्रमुख संचालक नवीन बख्शी ने कहा कि यह उनकी मैराथन बेहद सफल रही।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



