फतेहाबाद: जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 14 अगस्त को गांव समैण पर मुझ पर हुआ हमला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था। इसमें हमारे ही जाति के लोग राजनीतिक साजिश का शिकार हो गए और समैण रैली पर हमला कर दिया। मलिक आज अनाजमण्डी के शैड के नीचे जाट समुदाय की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह यहां पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जाट आरक्षण को लेकर 27 अगस्त को झज्जर में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई साधारण लड़ाई नहीं है, यह लड़ाई 2006 से आरंभ की गई थी।
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



