कुरूक्षेत्र : हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है । आरोप है कि पति ने पत्नी को बेहोश कर नहर में फेंक दिया था।
कुरूक्षेत्र के आदर्श पुलिस थाने के एसएचओ सतवीर सिंह ने बताया कि जिले के किरमिच गांव में महिला भाखरा नहर की रवाना शाखा में बहती हुई मिली।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने उसे बचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी । महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है । उसके बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



