हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने एक भाजपा उम्मीदवार का कथित वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यह बात कही जिसमें विधायक ने ईवीएम को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं।
अग्रवाल ने रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में असांध सीट से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, वोट भाजपा को ही जाएगा।’’
हालांकि, विर्क ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी ईवीएम के बारे में कुछ नहीं कहा और वीडियो नकली है।
अग्रवाल ने कहा, ‘लोगों को पूर्ण विश्वास होना चाहिए और बिना किसी संदेह या भय के मतदान करना चाहिए। व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट का भी उपयोग किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



