हैदराबाद : प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के लिए शहरी इलाकों में काम करने वाले लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत एक वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भ्रदाद्री कोठागुदम जिले में शनिवार को वकील अनिल कुमार और डी सुरेश को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे एक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।
गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) और आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोनों लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि अनिल माओवादियों के मुखौटा संगठन (कमेटी फॉर द रिलीज ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स) और तेलंगाना विद्यार्थी वेदिका (टीवीवी) का वारंगल जिला सचिव था।


Download Android App
Download iOS App



