फरीदाबाद: नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने शनिवार को निगम मुख्यालय में रैनीवैल परियोजना के तहत समुचित पानी की सप्लाई, बरसात सीजन को देखते हुए रैनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरूस्त करने, डबुआ और बापू नगर में बने मकानों को गरीबों को अलॉट करने को लेकर एनबीसीसी अधिकारियों और निगम अधिकारियों की मीटिंग ली और रैनीवैल परियोजना के तहत लाईन नंबर-3, 4 और 5 में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ बरसाती सीजन में जो रैनवॉटर हावेस्टिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं उन्हें दुरूस्त करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में लोगों को सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर होती है इसलिए निगम का दायित्व है कि शहरवासियों को समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध हो। ताकि गर्मी के सीजन को देखते हुए उन्हें किसी प्रकार की परेषानी का सामना न करना पड़े। मीटिंग में निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता, मुख्य अभियन्ता डीआर भास्कर, कार्यकारी अभियन्ता एसके अग्रवाल, रमन शर्मा, आनन्द स्वरूप, रमेश बंसल सहित एनबीसीसी के अधिकारी प्रवीण बबेजा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



