लुधियाना-जलालाबाद : श्री मुक्तसर साहिब स्थित सड़क पर गांव सैदोके में सैंट्रल बैंक के मुलाजिमों से अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर जान से मार देने की धमकी देते हुए नकदी और बैंक की चाबियां छीनकर फरार हो जाने का समाचार मिला है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की भांति सेंट्रल बैंक के मुलाजिम मोटर साइकिल पर सवार होकर अबोहर के गांव सैदोके स्थित बैंक में जा रहे थे, जैसे ही वह सैदोके नजदीक नर्सरी के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद काले रंग की स्र्कोपियों कार में सवार होकर 7-8 लोग खड़े थे। जैसे ही मुलाजिम गांव की तरफ मुड़े तो लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया और पिस्तौल की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी और बैंक की चाबियां छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक थाना सदर के प्रभारी जेजे अटवाल का कहना है कि जिस इलाके में यह वारदात हुई है, वह इलाका पुलिस स्टेशन अमीर खास के अधीन आता है लेकिन उन्होंने कार्रवाई करते हुए समस्त इलाके की नाकाबंदी कर दी है और लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले को जल्द ही हल कर लिया जाएंगा। समस्त इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



