मंडी अटेली: गांव बाछौद से सिहमा को जाने वाला सड़क मार्ग जर्जर हालत में होने से इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे है। मार्ग इतना जर्जर हो गया कि सड़क में गढ्ढों की बजाए गढ्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है। मार्ग को ठीक करने को लेकर गुवानी के सरपंच विजयपाल, दुबलाना के सरपंच धर्मपाल ने स्थानीय विधायक से इस मार्ग को दुरस्त करने के लिए मिले। विधायक ने सरपंचो को जल्द सड़क मार्ग को ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन माह बाद भी सड़क मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई है।
इस मार्ग पर दर्जनों गाँव पड़ते है। उक्त लोगों ने बताया कि बनाया गया रोड़ एक साल बाद ही टूटना शुरू हो गया था। रोड़ में घटिया सामग्री लगाने की भी शिकायत दी गई थी उसके बावजूद भी रोड़ की मरम्मत नहीं की गई। मरम्मत न होने से रोड़ अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इसमें जगह-जगह गहरे गढ्ढे बने हुए है जिससे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। दूसरा इस मार्ग पर पुलिस चौकी न होने से ओवरलोढ़ वाहन भी यहां से ही गुजरते है। जिससे धूल के उड़ते गुब्बारों से ग्रामीण बेहद परेशान है।
-आनंद शर्मा


Download Android App
Download iOS App



