जयपुर : राजस्थान के महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त एवं शासन सचिव मनीष चौहान ने जिला कलेक्टरों को मनरेगा के तहत सामग्री मद के पेटे किए जा रहे भुगतान का सत्यापन अपने स्तर पर आवश्यक रूप से कराने के निर्देश दिये है। श्री चौहान ने आज महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत विभिन्न जिलों में कार्य कराये बिना एवं सामग्री की आपूर्ति किये बिना माप पुस्तिका में इंद्राज कर भुगतान किये जाने एवं वरियता के आधार पर भुगतान नहीं किये जाने संबंधी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये यह निर्देश दिये।
उन्होंने जिला कलेक्टरों से कहा कि वे नरेगा के तहत किये जा रहे भुगतान का सत्यापन एवं जांच कराना सुनिश्चित करें एवं भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर आगामी 15 मई तक मुख्यालय को अवगत कराये।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



