चंडीगढ़ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय बर्गीय और खट्टर सरकार के बचाव में खड़े हो गए है। पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा के पूर्व साधू गुरदास तूर द्वारा एसआईटी की जांच पर सवाल उठाने और भाजपा नेताओं पर आरोपियों को बचाने के लगाए गए आरोपों को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बराला ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी और सरकार ना तो किसी को फसा रही है और ना ही किसी को बचाने का प्रयास कर रही है।
वही मुख्यमंत्री और हरियाणा के कुछ कैबिनेट मंत्रियों के बीच मतभेद की चर्चाओं पर बराला ने कहा कि मुझे लगता है कि कोई ना कोई ऐसे बाते फैलाकर कोई मतभेद फैलाने का प्रयास करता है तो इस तरह के प्रयास किसी के सफल नहीं हो पाएंगे क्योंकि ये भाजपा है। इसके साथ ही बराला ने मुख्यमंत्री के साथ हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर उनके ध्यान में कोई विकास योजनाए है तो वो लेकर आये ताकि सरकार उन पर काम कर सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सूना। बराला क्यों कह रहे है कि कोई भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच मतभेद फैलाने का प्रयास करने वाला सफल नहीं हो पायेगा और क्यों कह रहे है कि भाजपा पंचकूला हिंसा में आरोपियों को बचाने का प्रयास नहीं कर रही।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



