अम्बाला : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गांव तेपला में जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान विक्रमजीत सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई दी व शहीद को अपने श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए विक्रमजीत सिंह को देश का महान सपूत बताया जिसने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का गौरव बढ़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों का ढांढस बंधाया व उसके पिता से मिलकर उनके बेटे की इस शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे स्वयं,पूरी कांग्रेस पार्टी व पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
विक्रमजीत की शहादत को सलाम
हुड्डा ने कहा कि तेपला के युवाओं में देश भक्ति की भावना कूट-कूट के भरी हुई है यही वजह है कि देश की सेना में आज 300 से अधिक जवान भारतीय सेना में देश के लिए सेवा कर रहे हैं। अम्बाला के युवाओं ने हर कदम पर देश की सेवा में अहम योगदान दिया है।वही देश की सेना में चाहे जलसेना, थलसेना, वायुसेना ही क्यों न हो अम्बाला के युवाओ ने समय-समय पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए है।
(राजेन्द्र भारद्वाज)


Download Android App
Download iOS App



