हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि राज्य में मुख्य मुकाबला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है और इसमें कांग्रेस विजयी होगी। हुड्डा ने अपने गृहनगर में मीडियाकर्मियों से कहा, ‘प्रदेश में जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल से कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और हरियाणा के बीच है और कांग्रेस जीतेगी।’
विपक्ष के नेता हुड्डा रोहतक जिला में अपने गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हुड्डा को लगता है कि राज्य में भारी बेरोजगारी के कारण कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे है।
केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना – बिजली सब्सिडी खत्म कर देगी भाजपा
अनुमान के अनुसार राष्ट्रीय बेरोजगारी औसत 8.4 प्रतिशत के मुकाबले राज्य में 28.7 प्रतिशत बेरोजगारी है। भाजपा शासित हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 1.83 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



