भाजपा उद्योगपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ रही है : आप

Summary :

साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़ रही है और काम भी उन्हीं उद्योगपतियों के कर रही है।

रोहतक : आम आदमी पार्टी जनता से लोकसभा चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए कहा चंदा देने की अपील की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए एक लाख लोगों से चंदा मांगेगी और दस रूपये से लेकर जिसकी जो भी इच्छा हो उसके अनुसार दान कर सकता है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़ रही है और काम भी उन्हीं उद्योगपतियों के कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में सभी पार्टियों को 1560 करोड़ रूपये का चंदा मिला था, जबकि भाजपा को 1027 करोड रूपये का चंदा मिला। भाजपा को आम आदमी ने नही बल्कि बडे उद्योगपतियों ने चंदा दिया था। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के चंदे से ही चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश में चल रही सरसों की खरीद पर नवीन जयहिंद ने कहा कि किसान की फसल कागजी कार्यवाही के चलते नही बिक रही है और ना ही आढती के पास फसल पहुंच रही है। खट्टर सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान और व्यापारी दोनी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने एजेंट बैठा रखे है, जिसके चलते किसान को मजबूरी में अपनी फसल कम भाव पर बेचनी पड़ रही है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे हरियाणा की मंडियों में जाएंगे और किसानों के हक की आवाज उठाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना उन्हीं ही प्रत्याशी बनाया है, जिन्हें जनता सिरे से नकार चुकी है और जिनका जनता लगातार विरोध कर रही है। अब इसका जवाब भी प्रदेश की जनता देगी।

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team