घोटाले बाज है भाजपा, अब जनता के सामने खुल रही है पोल

Summary :

NULL

गुरुग्राम : भ्रष्टाचार मुक्त की बात करने वाली भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खुलने लगी है। रोजाना घोटालों का पर्दाफाश भाजपा सरकार में हो रहा है। जिस पर भाजपा सरकार ने चुप्पी साध ली है। ललीत मोदी, नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी अभी तो केवल तीन मोदी ही आए हैं, चुनाव में तो कहा था कि हर-हर मोदी, घर-घर मोदी। नारें के मुताबिक हो गया तो देश का क्या हाल होगा यह आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हो। यह तो अभी शुरूआत है, आगे-आगे देखना क्या होता है। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने पटौदी हल्के के गांवों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। शनिवार को पूर्व मंत्री ने रहेनवा, ब्रजपुरा, जसात, छिलरकी और हालियाकी गांवों में जाकर अपना जनसम्पर्क अभियान किया।

यहां पंहूचने पर पूर्व मंत्री का पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि 1 लाख 25 हजार करोड अंबानी पर, 44 हजार करोड भूषण स्टील पर और 72 हजार करोड का कर्ज अडानी ने ले रखा है। उपर से भाजपा सरकार ने 100 प्रतिशत एफडीआई को देश में लागू कर दिया है। ऐसे हालात में देश की आर्थिक व्यवस्था बिगड सकती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि एसे हालात में सूझभूझ से काम ले। यह समय विदेश घूमने का नही है। यादव ने भाजपा को आडे हाथ लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में आंगडवाडी वर्कर, आशा वर्कर, गेस्ट टीचर इत्यादि धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन यह गुंगी-बहरी सरकार न कुछ बोलती है और न कुछ सुनती है। इसलिए इस सरकार को बदलने का समय आ गया है।

मौजूदा सरकार ने पिछले 4 साल में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेराजगारी, अपराध, आतंकवाद के अलावा कुछ नही दिया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नही मिल रहा, युवाओं से बेराजगारी भत्ता छीन लिया है। यह सरकार कर्मचारी, युवा, जवान, किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार को सत्ता में रहेन का कोई हक नही है। इसलिए आने वाले समय में कांंग्रेस पार्टी की दोबारा से सरकार बनाने के लिए एकजुट हो जाएं और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जिताएं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर भारद्वाज

Desk Team