रोहतक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान प्रत्येक तीन साल बाद होता है और प्रत्येक पांच साल बाद विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन और पेपर भी की जा सकती है। इस बार पिछली बार से सदस्यता अभियान में 20 प्रतिशत की वृद्घि करनी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को तिलियार झील पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 के अवसर पर आयोजित जिलाध्यक्ष, जिलासदस्यता प्रमुख एवं सहप्रमुख की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कमजोर बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा तथा प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा राष्टवादी विचारधारा को समझने वाली टीम हर क्षेत्र में हर बूथ पर खड़ी हो, सदस्यता अभियान के दौरान इसका ध्यान रखा जायेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 हजार बूथ हैं, हर बूथ को जितने की योजना पर काम करेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए टीमों का गठन किया जायेगा। प्रतिदिन अन्य पार्टियों के लोगों द्वारा भाजपा में शामिल होने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा को स्वीकार करने वाले लोग पहले भी पार्टी में शामिल हुए थे और अब भी शामिल हो रहे है। पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर कोई भी व्यक्ति पार्टी में शामिल हो सकता है।
इस अवसर पर राष्टरीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, महामंत्री संदीप जोशी, वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश सदस्यता प्रमुख गोविंद भरद्वाज, सह प्रमुख विशाल सेठ, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रणदीप घनघस, प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, मनोज मक्कड़, वीर सिंह हुड्डा, डॉ. दिनेश घिलौड़ व एडवोकेट रणबीर ढाका व नवीन नैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर राजकुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें पटका पहनाकर शामिल किया। दरअसल राजकुमार शर्मा हरियाणवी फील्म लीलो चमन के हीरो रहे और टेबल टेनिस चैम्पीयन्शिप में ब्रॉंज़ मेडल हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



