लोहारू : रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार ने गत साढ़े चार वर्षों में जनता की भलाई के लिए काम करने की बजाय जात-पात और मजहब के नाम पर लोगों में दरार पैदा करने का काम किया है जिसका खामियाजा उन्हें आगामी पांच राज्याों के विधानसभा चुनावों में भुगतना होगा। हुड्डा चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान जाते समय कुछ देर के लिए यहां भावना मोटर्स पर रूके थे। पूर्व विधायक चौ. सोमवीर सिंह भी इस मौके पर सांसद के साथ थे। दीपेन्द्र हुड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने दावा किया राजस्थान में कांग्रेस का भाजपा से कोई मुकाबला नहीं है तथा एकतरफा कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को आईना दिखा देंगे। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में अच्छे दिनों की बात करने वाली भाजपा सरकार ने लोगों को महंगाई और घोटालों की मार दी है जिससे आमजन त्रस्त है। भाजपा कांग्रेस के समय किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक से भिवानी, लोहारू, पिलानी होते हुए राजगढ़ को जाने वाले सड़क मार्ग को उनके समय नेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाया था। परन्तु भाजपा सरकार इसे हरियाणा प्रदेश में पूरा नहीं करा पाई।
राजस्थान के लोगों ने इस मार्ग के निर्माण के लिए सरकार को घेरा तब जाकर सड़क का निर्माण करवाया गया है। राजस्थान के लोगों ने इस मार्ग के निर्माण के लिए उनके सम्मान में एक रैली का आयोजन किया है जो गौरव की बात है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के से दौर गुजर रहा है जिससे व्यापारी वर्ग की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। सांसद ने कहा कि कांग्रेसी नेता सोमवीर सिंह के समर्थन में लोहारू हलके में कांग्रेस एकजुट है तथा विरोधियों को हर कदम पर आईना दिखाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अपने राजस्थान के रिश्तेदारों से मुलाकात कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहें ताकि भाजपा का सुपड़ा साफ किया जा सके। इस मौके पर कर्णसिंह गोठड़ा, पूर्व जिला उपप्रमुख राजबीर बच्ची, सुभाष सरंपच, एडवोकेट प्रियंक महला, दोर्णाचार्य अवार्डी विरेन्द्र पूनियां, किशन तायल, देवेन्द्र श्योराण, पंकज श्योराण, संजय खंडेलवाल, अनिल धनखड़, अभिजीत सिंह, संदीप तंवर, प्रताप ओबरा, नरेश कुमार, अशोक महरिया, महताब बड़दू सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।
भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता की हासिल : दीपेन्द्र
(श्योराण)


Download Android App
Download iOS App



