गुड़गांव : अपनी बेटी की सहेली के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को पीड़िता अपनी सहेली के घर रात में रूकने के लिए गई थी जहां आरोपी ने उसे कुछ पेय पदार्थ दिया और इसके बाद बलात्कार किया।
गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकान ने बताया कि विदेश में पढ़ाई करने वाली पीड़िता छुट्टियों के दौरान घर आई थी और उसे आरोपी की बेटी ने आमंत्रित किया था। उन्होंने बताया, ”पीड़िता शुक्रवार को महिला पुलिस थाने गई और आरोपी के खिलाफ बलात्कार की एक शिकायत दर्ज कराई।” उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी व्यवसायी को मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



