हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे ग्रीवेंसिस कमेटी नहीं जायेंगे क्योंकि उनके आदेशों का पालन नहीं होता है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं उनके काम के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वे करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के लोगो से इस कदर प्यार करते ही कि उन्होंने आज बड़ा बयान दे डाला। अनिल विज ने कहा कि वे सोमवार मे अंबाला छावनी मे जनता कैम्प लगाते थे उन्होंने वो भी बंद कर दिया साथ ही अब वे ग्रीवेंसिस कमेटी मे भी नहीं जाया करेंगे क्योंकि अधिकारी काम नहीं करते। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं उनके काम के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वे करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



