गुरुग्राम : कार, ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। इस दिल दहलाने वाले एक्टसीडेंंट से पांच घरों में त्योहार के दिन मातम छा गया। हादसा गुरुग्राम के जमालपुर चौक पर देर रात करीब 11 बजे का है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई जो एक ही परिवार के बताए गए हैं। दो घायल बाइक सवारों की अस्पताल में मोैत हो गई। दो मार्च दुलहंडी की रात करीब 11 बजे बेकाबू ट्रक ने पांच जिंदगियों खत्म कर दी। तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले वैगनआर कार में टक्कर मारी और उसके बाद आगे चल रही दो मोटरसाइकिल को कुचल डाला।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनेां घायलों की भी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले तिहरे एक्सीडेंट में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। जबकि बाइक सवार दो अलग अलग युवक गांव मोलाहेड़ा के बताए गए हैं। दुर्घटना के समय मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक रॉंग साइड आ रहा था। पांच लोगों की मौत से पांच परिवारों में मातम छा गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उल्टी दिशा से ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था। वैगनआर कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग मौजूद थे और तीनों की मौत हो गई। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने दो अलग अलग बाइक सवारों को कुचल दिया। पटौदी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



