हरियाणा के अंबाला शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध किए जाने पर पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणा पुलिस ने हत्या के प्रयास और दंगे से जुड़े मामले में यह केस दर्ज किए हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अंबाला में काले झंडे दिखाए, जहां वह पार्टी के महापौर और वार्ड के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गए थे।
कुछ किसानों ने खट्टर के काफिले को कथित तौर पर रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कुछ समय बाद मुख्यमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग पर ले जाने में कामयाब रही। कुछ सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर मंगलवार देर रात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि अंबाला सिटी पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 307, 147, 148, 149, 186, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। खट्टर आगामी नगर निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को जनसभा करने अंबाला गए हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



