भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेट सोनाली फोगाट के घर में चोरी हो गई है। सोनाली फोगाट के घर हुई इस चोरी में उनका बड़ा नुक्सान हुआ है, चोरी में उनका लाखों का सामान निकल गया है। जानकारी के मुताबिक चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और लाखों रूपये कि नकदी, ज्वलैरी, लाइसेंसी रिवॉलवर आदि कई सामान अपने साथ ले गए।
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर एक्सपर्ट टीम भी उनके साथ थी। मामले की जांच अभी चल रही है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। सोनाली ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ गई थीं, जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि ताला टूटा देखकर वो दंग रह गईं और जब अंदर जाकर देखा तो उनका लाखों का सामन गायब हो चुका था।
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने कहा कि चोर उनके घर से सोने और चांदी के गहने, नकदी, घड़िया, लाइसेंसी रिवॉलवर जिसमें 8 गोलियां लोड थी, ले गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो घर का बाकी सामान चेक करके लिस्ट बनाकर चोरी हो चुकी चीजों के बारे में बताएंगी।साथ ही सोनाली फोगाट ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन चोर उसका डीवीडी भी साथ ले गए।


Download Android App
Download iOS App



