रोहतक : पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पौने पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कई घोटाले किए है। प्रदेश सरकार ईमानदारी का ढोंग पीटकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि प्रदेश जनता अब सजग हो चुकी है और दोबारा से भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हर साल रोडवेज के बेडे में एक हजार बसे जोडऩे का वायदा वादा करने वाली भाजपा सरकार ने किलोमीटर स्कीम घोटाले के जरिए दस साल में नौ सौ करोड़ रूपये का घपला करने का इंतजाम कर लिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने चोरी पकड ली, तो मुख्यमंत्री सारा ठीकरा रोडवेज कर्मचारियों पर फोडऩे में जुट गए है।
उन्होंने कहा कि इस घोटाले में केवल परिवहन महकमें के अधिकारी ही नहीं, बल्कि ऊपर तक के लोग शामिल हैं। अपनी गर्दन बचाने के लिए भाजपा सरकार घोटाले का ठीकरा रोडवेज कर्मचारियों पर फोडने में जुट गई है। पूर्व सांसद ने इस घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की। मंगलवार को पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा रोहतक पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शिरक्त की।
बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के विरोध में पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में 18 दिन तक रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जोकि रोडवेज की अब तक की सबसे बड़ी हडताल थी और लगभग दो लाख कर्मचारी इस योजना के विरोध में सडकों पर उतर गये थे। तब मुख्यमंत्री समेत भाजपा सरकार के अधिकांश मंत्री इस योजना को पारदर्शी और फायदेमंद बताकर जल्दबाजी में इसे लागू कराने को आतुर नजर आ रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



