सिरसा : आय से अधिक संपत्ति मामले में इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के परिवार की जमीनों का रिकार्ड ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने हासिल कर लिया है। ईडी ने इससे पहले जिला प्रशासन को पत्र जारी कर चौटाला परिवार से संबंधित संपत्तियों का विवरण मांगा था। बताया जाता है कि ईडी की तरफ से तीन बार पत्र भेजे गए थे लेकिन इसका जवाब उन्हे नहीं मिला जिसके बाद खुल ईडी की टीम ने पहुंचकर चौटाला परिवार की संपत्तियों का रिकार्ड जुटाया है।
जिला प्रशासन के मुताबिक तीनों बार के आदेश के बाद स्थानीय तहसीलदारों को यह पत्र भेजे गये थे। ईडी ने इन पत्रों में ओपी चौटाला, अजय चौटाला और अभय चौटाला के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले का हवाला दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी जिला अधिकारी रिकार्ड नहीं दे पाए थे।
ईडी की तरफ से जिन संपत्तियों की जानकारी मांगी गई थी उसमें डबवाली के चौटाला हाईवे पर स्थित 14 कनाल जमीन पर आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय की जमीन को लेकर मांगा गया था। वहीं सिरसा में सूरज सिनेमा के सामने 590 वर्ग गज के व्यवसायिक भवन के बारे में जानकारी मांगी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



