फरीदाबाद: सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत समीरपाल सरो, आईएएस, उपायुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार, सतबीर मान, एचसीएस, नगराधीश ने सभी सम्बन्धित विभागों के मीटिंग लघु सचिवालय, सैक्टर-12, फरीदाबाद के प्रथम तल प्श्र ली, जिसमें आशुतोष राजन एचसीएस, सचिव आरटीए, सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डा. एमपी सिंह, देवेन्द्र कुमार एसीपी टेऊफिक, डी.आर. भास्कर एसई नगर निगम, एसके अग्रवाल कार्यकारी अभियन्ता, एसके गुप्ता एसडीई हुडा डा0 गजराज, सिविल हॉस्पिटल, धीरज कार्यकारी अभियन्ता एनएचएआई, देवेन्द्र, अमित चौधरी आदि उपस्थित थे।
मीटिंग में ऑटो रिक्शा पार्किंग तय करने के लिए एनएचएआई को कहा ताकि सड़क दुर्घटना कम से कम हो सके और नगर निगम को सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिये जिसमें डीआर भास्कर ने कहा कि इस हफ्ते सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लग जायेंगे। मीटिंग के चेयरमैन सतबीर सिंह मान ने कहा कि सिविल अस्पताल की सहायता से अतिशीघ्र आंखों को चैक कराने के लिए अधिक से अधिक कैम्प लगाये जाएं यदि दृष्टि दोष पाया जाता है तो उनके लाईसैन्स रदद् किये जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके और सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डा0 एमपी सिंह के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर अधिकतम विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक करें ।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



