चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल स्टॉकिंग मामले में हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से आज जमानत मिल गई। आपको बता दे कि विकास बराला अौर उसके दोस्त पर आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ अौर अपहरण करने की कोशिश का मामला दर्ज था। विकास करीब 5 महीनों के बाद जेल से बाहर आएगा।
जानिए पूरा मामला !
4-5 अगस्त 2017 की रात में वर्णिका कुंडू अपनी कार से जा रही थी। तभी पीछे से एक कार ने उनका पीछा किया। इस कार में विकास बराला और उसका दोस्त आशीष मौजूद थे। उन्होंने वर्णिका की कार रोकने की कोशिश की, तभी वर्णिका ने 100 नंबर पर फोन किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ये मामला इसलिए हाईप्रोफाइल बन गया, क्योंकि पीड़ित लड़की हरियाणा के सीनियर आईएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू है। पुलिस पर शुरुआत में राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाकर थाने से जमानत देने के आरोप भी लगे।
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने अपहरण के प्रयास की भी धाराएं जोड़ दीं और विकास बराला समेत आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। अब दोनों आरोपी किडनैपिंग की धारा लगने के बाद से जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका लगभग 5 बार रद्द हो चुकी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



