सिरसा : पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के परिवार को एक करने की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रहे किसान नेता रमेश दलाल मंगलवार को तेजाखेड़ा स्थित फॉर्म हाऊस पर पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला से मिले। किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में हरियाणा स्वाभिमान आन्दोलन के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष को संगठित करने के प्रयास कर रहा है और अब स्वयं इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने महागठबंधन के मुहीम को अपना आशीर्वाद दे दिया।
चौटाला ने कहा कि खाप पंचायतें अच्छा काम कर रही हैं। मेरे पिता चौ. देवीलाल भी ऐसे ही पूरे देश में घूम-घूमकर परिवारों और पार्टियों को एकजुट करते थे। किसान नेता रमेश दलाल व अन्य प्रतिनिधि चौ. ओम प्रकाश चौटाला से मिलने उनके तेजा खेड़ा निवास स्थान पर गए थे। महागठबंधन को लेकर चौ. ओमप्रकाश चौटाला के रूख के बारे में पूछे जाने पर रमेश दलाल ने बताया कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने महागठबंधन की मुहीम की सराहना करते हुए हरियाणा की ता?ा परिस्थितयो को देखते हुए, महागठबंधन की पहल को एतिहासिक कदम बताया।
किसान नेता रमेश दलाल का कहना है कि चौ. ओमप्रकाश चौटला ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि महागठबंधन को लेकर सारा फैसला वह पंचायत पर छोड़ते है तथा पंचायत द्वारा लिया गया हर फैसला उन्हें मान्य होगा। इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने रमेश दलाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन की प्रशंसा की जिसमें आठ महीने में प्रदेश के किसानों को संगठित करने का काम किया है। गौरतलब है कि हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के द्वारा हरियाणा के हजारों गांव से निकाली गई किसान न्याय यात्रा के दौरान ही महागठबंधन की आवाज उठी थी।


Download Android App
Download iOS App



