करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि तहसील पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा छापे मारने से कुछ नहीं होगा। जब तक कि भ्रष्टाचार का समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अपनी तरफ से प्रतिवद्धता नहीं दर्शाते। मुख्यमंत्री के राज में पांच साल से भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका अफसरों पर अंकुश नहीं है। भ्रष्ट अफसर उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं।
इससे पहले ग्रह मंत्री अनिल विज ने करनाल में नगरनिगम में छापे मारे थे। लेकिन उसके कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने दूसरे शब्दों में इसे नौटंकी से अधिक कुछ नहीं बताया। वह करनाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री आईडी स्वामी के निवास पर पहुंचे। पूव कंद्रीय मंत्री स्वामी के निधन पर उन्होंने शोक जताया। पूर्व सीएम हुड्डा ने पूर्व मंत्री के पुत्र राजेंद्र स्वामी को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि आई डी स्वामी एक बेहतर इंसान थे। उन्हेांने राजनीति से ऊपर भाई चारे को रखा। उनके विपक्ष के साथ हमेशा मधुर संबंध थे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि देश में जो हिंसा भडक़ रही है वह गलत हैं। सभी को मिल जुल कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार नागरिक विधेयक के बाद जो हिंसा भडक़ रही है उस पर नियंत्रण पाने के के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है।
इसमें करोड़ों का हेरफेर हुआ है। इसकी जांच सीबीआई से करवाना चाहिए। मनोहर टू सरकार में भी किसान और मजदूर खुश नहीं है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम सैन मेहता, कांगेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, हरी राम साभा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र गुप्ता, जागीर सेनी, अनिल शर्मा, जोगिंदर सिंह चौहान, रणबीर मान मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



