रेवाड़ी : एसपी राजेश दुग्गल के आदेश पर गांव करनावास स्थित ऑयल डिपो के निकट टैंकरों के जरिए होने वाले तेल के काले कारोबार पर रेवाड़ी सीआईए की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी मौके पर ही काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों के कब्जे से 17 ड्रम, एक पिकअप व एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के अलावा गोदाम मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी राजेश दुग्गल को सूचना मिली थी कि गांव करनावास स्थित ऑयल डिपो से निकले वाले तेल टैंकरों के चालक तेल चोरी का खेल खेलते है। टैंकरों की मिलीभगत से वहां एक गिरोह के जरिए तेल चोरी होता है और फिर उसे राजस्थान में भेज दिया जाता है।
एसपी ने रेवाड़ी सीआईए को इस धंधे में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया था। एसपी के आदेश मिलते ही रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्यासागर ने अपनी टीम के एएसआई रणबीर, इन्द्रजीत, प्रधान सिपाही शिव कुमार, प्रवीन कुमार, सिपाही बीरसिंह, विक्रम व सतपाल को साथ करनावास से लेकर कमालपुर तक रेड की। पुलिस की टीमे काफी दिनों से गिरोह पर नजर रखे हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



