समालखा : प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए होली हार्ट स्पोर्टस स्कूल मेें वेस्ट से बेस्ट बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने घरों से लाए वेस्ट सामान से बैग बनाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
होनहार बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन दलबीर सिंह खोखर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को प्रदूषण मुक्त भारत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्रबंधक सीमा खोखर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इससे बच्चों को दूसरों से अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रतियोगिता में नीतिन ने प्रथम, ओम ने द्वितीय तथा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
-सुरेश निरंकारी


Download Android App
Download iOS App



