भिवानी : कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि जीएसटी उन देशों में लागू हैं, जहां स्नातक तक की शिक्षा युवाओं को नि:शुल्क मुहैया करवाई जा रही है। जीएसटी लागू करने से पहले सरकार को हर व्यापारी को उसके लिए तैयार किया जाना चाहिए था। कांग्रेस की सरकार बनते ही जीएसटी का सरलीकरण व्यापारियों के सुझाव के आधार पर किया जाएगा। श्रीमती किरण चौधरी बीती देर रात यहां स्वामी कृपाराम की गली स्थित नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश के आवास पर व्यापारियों से बजट पर बातचीत कर रही थी।
इस दौरान श्रीमती किरण चौधरी ने भानुप्रकाश के पिता स्व. धर्मपाल शर्मा के निधन पर शोक जताया। किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहले तो नोटबंदी लागू कर अर्थव्यवस्था को चोपट कर दिया। उसके बाद रही सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी। जीएसटी की जटिलता के कारण व्यापारी व दुकानदार वर्ग परेशान है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
(दीपक खण्डेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



