कांग्रेस ने किया दलितों और डॉ अंबेडकर का अपमान: सुदेश कटारिया

Summary :

दलितों के खिलाफ कांग्रेस का षड्यंत्र: सुदेश कटारिया

सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलितों और डॉ अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत चुनाव लड़वाया गया था। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों के साथ जितना अन्याय हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए हरियाणा में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

केंद्रीय विद्युत मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया आज यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर ने 1952 में जब चुनाव लड़ा तो जवाहरलाल नेहरू ने अपने पी ए को एक षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया।

कांग्रेस सरकार में दलितों पर अन्याय

सुदेश कटारिया ने कहा कि जितना अन्याय दलित समाज के लोगों का कांग्रेस के सरकार में हुआ उतना कभी नहीं हुआ। इसी संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संविधान सम्मान समारोह हरियाणा लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में किए जा रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि

संविधान सम्मान समारोह के तहत करनाल, रोहतक और कुरुक्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। जिनमें केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।