Haryana बजट पर Congress की प्रतिक्रिया, BJP सरकार पर तीखा हमला

Summary :

कैप्टन अजय यादव ने हरियाणा बजट पर भाजपा को घेरा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया। बजट को लेकर कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गरीब आदमी की जेब पर डाका डाला गया है।

Haryana सरकार के बजट को भूपेंद्र हुड्डा ने आंकड़ों का खेल बताया, अनिल विज ने की सराहना

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा सरकार के प्रदेश का बजट पेश करने को लेकर कैप्टन अजय यादव ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “बजट में करीब 3.5 लाख करोड़ का कर्जा है। 30 प्रतिशत कर्ज के ब्याज में चला जाएगा। 45 प्रतिशत सैलरी और पेंशन में जाएगा। उसके बाद बहुत कम बजट बचेगा। उतने बजट में वो क्या करेंगे। गरीब आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है, उन्होंने सिर्फ 2,100 रुपए का झुनझुना इनको पकड़ा दिया।”

हरियाणा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने को लेकर अजय यादव ने कहा, “केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अगले विधानसभा चुनाव में करीब 4.5 साल बचे हुए हैं। ऐसे में किसी को अपना ट्रांसफर कराना है, किसी को नौकरी लेना है, किसी को अपना फंड लेना है। ऐसे में जनता यह चाहेगी कि जो पार्टी सत्ता में हैं, उनका साथ दें।”

हरियाणा कांग्रेस के संगठन में फेरबदल की चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा, “इसको लेकर हमारे प्रभारी हरि प्रसाद सबकी बात सुन रहे हैं। उनसे कई नेताओं ने मुलाकात की है। कई मीटिंग हो रही है। जल्द ही सीएलपी नेता और अन्य मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। हरियाणा का बजट भी पास हो गया, विपक्ष ने इसमें अपनी भूमिका भी निभा दी। अभी सीएलपी नेता नहीं बन पाया है, इसकी कमी खलती है, लेकिन जल्द ही इसका मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.