गुरुग्राम: सावन माह को 15 दिन बीत गए, बुधवार को हरियाली तीज है। सावन के महीना आधा बीत गया लेकिन बारिश ने लोगों को तरसा दिया। उमस, गर्मी उपर से बिजली कटो से त्रस्त जनता को आखिरकार रविवार को हुई बरसात ने राहत दिला दी। कई दिनों से तेज धूप और मौसम के बिगड़ते मिजाज से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। एेसे में बरसात से लोगों को खुशी भी हुई और गर्मी से राहत भी मिली। बारिश हुई राहत मिली लेकिन खुल गई थोड़ी सी बारिश से नगर निगम के दावों की पोल। शहरी लोगों के लिए राहत के साथ साथ आफत भी बन जाती है थोड़ी सी बारिश।
रविवार की सुबह से ही तेज धूप गत दिनों की भांति निकली, विश्वास ही नहीं था कि बारिश भी आ सकती है। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और फिर शुरू हुआ बुंदाबांदी का सिलसिला। सायं आते आते आसमान में काले बादल छाने शुरु हो गए। साईबर सिटी के लोग उमस व गर्मी से बेहाल थे, उन्हें थोड़ी उम्मीद जगी कि बादल अवश्य बरसेंगे। देखते ही देखते हल्की बंूदाबांदी शुरु हो गई और थोड़ी ही देर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बरसात शुरु हो गई। हालांकि यह कुछ समय ही हुई, लेकिन लोगों को बढ़ती उमस से थोड़ी राहत तो अवश्य मिल गई। बरसात से बचने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



