क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के कॉल सेंटर पर मारा छापा, दस ठग गिरफ्तार

Summary :

NULL

गुरुग्राम: एनसीआर में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने भांडा फोड़ दिया। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के निकट बने एक कॉल सेंटर पर छापामार कर दस ठगों को गिरफ्तार किया है। अभी इस गिरोह का सरगना उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी पति-पत्नी हैं जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह गिरोह नौकरी दिलाने के नाम बेरोजगारों को ठगता था। हांलाकि पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि 11 सिंतबर 2017 को एक पुलिस को एक शिकायत मिली थी कि एक कॉल सेंटर द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी करके 2 लाख 26 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी तुरंत जांच साइबर क्राइम ब्रांच, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सौंपी गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साईबर क्राइम ब्रांच गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उक्त शिकायत पर तत्परता से कार्यवाई करते हुए 7 दिसंबर 2017 को सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के तुगलकाबाद मैट्रो स्टेशन के निकट बने मोहन कॉपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट नामक कॉल सेंटर पर पहुंची और यहां से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरु कर दी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– सतबीर भारद्वाज

Desk Team