जम्मू & कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17,219 मामले निपटाये गये। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए) ने आज यह जानकारी दी।
एसएलएसए के सदस्य सचिव आर एन वाटल ने एक वक्तव्य में बताया कि जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बदर दुरेज़ अहमद के संरक्षण में कल उच्च न्यायालय, जिला एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी थी।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के मामलों में कुल 9.17 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया और करीब 16 करोड़ रुपये की बैंक वसूली निपटाई गयी।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



