चंडीगढ़ : हरियाणा मे कांग्रेस जहां अपने वर्चस्व की लड़ाई मे खुद ही डूबती जा रही है और इसके सबसे बडे़ महारथी हुड्डा गुट व तंवर गुट की आपसी फूट का है और इसी फूट का एक बहुत बड़ा झटका सामने आया दहिया के रूप मे। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ दहिया ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंंवर के व्यवहार से नाखुश हैं। उन्होंने तंवर पर दिल्ली में हुई बैठक के बाद गाली देने का आरोप लगाया है।
सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक दहिया ने कहा कि वह 4 जून को नई दिल्ली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंंवर द्वारा दी गई गाली से आहत थे। जब हाईकमान ने उनकी शिकायत के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे यह इस्तीफा दे रहे हैं।
बता देंं जयतीर्थ दहिया के खिलाफ हाई कोर्ट में भी एक याचिका पर अंतिम निर्णय होना है, जिसमें माना जा रहा है कि उनके खिलाफ निर्णय भी आ सकता है, इसलिए माना जा रहा है कि राजनीतिक तौर पर एक रणनीति के तहत उन्होंने इस्तीफा दिया है। दाहिया राई विधानसभा क्षेत्र से मात्र तीन मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। तीन वोट के मामूली अंतर से हारने वाले इनेलो उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह दहिया ने जयतीर्थ दहिया की जीत को चुनौती दी थी। मामले में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और चुनाव से जुड़े तमाम रिकार्ड की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई हैं। हाईकोर्ट में यह मामला 2014 से चल रहा है।