चंडीगढ़ : इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) की डूबती नैया में सवार एक और विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया। वीरवार को पूर्व मंत्री जगदीश यादव और रतिया से इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला भाजपा में शामिल हो गये है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी दोनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
रेवाड़ी-कोसली विधानासभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री जगदीश यादव 1996 में बंसीलाल सरकार में पहली बार विधानसभा में जीत हासिल करके मंत्री बने थे, जिसके बाद इनेलो की टिकट पर कोसली हल्के से विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे थे। लेकिन कड़ी टक्कर देकर पहले कांग्रेस के उम्मीदवार से हारे और फिर 2014 में बीजेपी उम्मीदवार को टक्कर देकर हार का सामना करना पड़ा।
बीती जून महीने में इनेलो के नूंह से विधायक जाकिर हुसैन और जींद के जुलाना से विधायक परमिंदर सिंह ढुल, विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल हुए थे। रोहतक के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल भी भाजपा में शामिल हुए थे। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में इनेलो 19 सीटें जीतकर हरियाणा विधानसभा में पहुंची थी।
अभय चौटाला नेता प्रतिपक्ष बने थे। 2019 में इनेलो के जींद से विधायक हरिचंद मिड्ढा और पिहोवा जसविंद्र संधू की मौत हो गई। इसके बाद चौटाला परिवार में विवाद शुरू हो गया। दुष्यंत, दिग्विजय, अजय चौटाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



