इन दोनों भाइयों की 20 साल बाद एयरपोर्ट पर ऐसे हुई मुलाकात, लोग वीडियो देखकर हुए भावुक

Summary :

दो भाइयों का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दोनों भाइयों के प्यार को देखकर आप सबको रामानंद सागर की रामायण जरूर याद आ जाएगी।

दो भाइयों का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दोनों भाइयों के प्यार को देखकर आप सबको रामानंद सागर की रामायण जरूर याद आ जाएगी। जिस तरह से रामायण में भरत मिलाप हुआ था कुछ उसी तरह से यह दोनों भाई भी मिले हैं। बता दें कि यह एक एयरपोर्ट पर यह दोनों भाई कई सालों बाद मिले हैं। 
20 साल बाद जब आप किसी से मिलते हैं तो वह मुलाकात अपने आप ही खास हो जाती है ऐसा ही कुछ इनकी मुलाकात में भी देखने को मिला है। दरअसल यह दोनों भाई 20 साल बाद एक दूसरे से मिले हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इन दोनों भाइयों के मिलने का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

दो भाईयों की मोहब्बत का वीडियो

ट्विटर पर इजाबेल गोडॉय नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा है, मेरे पिता ने अपने भाई को बीते 20 सालों से नहीं देखा था। कुछ इस तरह उन्होंने अपने भाई को एयरपोर्ट पर सप्राइज दिया है। 

इजाबेल ने बताया कि अपने भाई को सरप्राइज देन के लिए एयरपोर्ट पर उनके पिता कुछ घंटे पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता के भाई को एयरपोर्ट पर उनके ऐसे मिलने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। 

लोग भावुक हुए भाइयों के प्यार को देखकर 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा बार देख लिया गया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इजाबेल के पिता अपने भाई से उस समय मिले जब वह लाइन में खड़े होकर अपना सामान ले रहे थे। खबरों की मानें यह दोनों भाई अलास्का अपनी कैंसर पीड़ित मां से मिलने जा रहे थे।

Desk Team