दयानंद सरस्वती युग प्रवर्तक ऋषि थे : राज्यपाल

Summary :

भारत वर्ष वैसे भी युवाओं का देश है।इसलिए देश को युवाओं से अपेक्षा है कि वह जीवन में संघर्ष और कठिन परिश्रम कर देश और स्वयं के लिए काम करेंगे।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती एक युग प्रवर्तक ऋषि थे और उन्होंने आर्य समाज का गठन कर देश को नई दिशा दी थी। श्री आर्य महर्षि सरस्वती के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और युवाओं का आहवान किया कि वे स्वामीजी की शिक्षाओं को जीवन में उतारते हुए राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि युवा देश की शक्ति होता है और युवा वर्ग ही देश के निर्माण में अपना योगदान देकर सुदृढ़ भारत का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष वैसे भी युवाओं का देश है।इसलिए देश को युवाओं से अपेक्षा है कि वह जीवन में संघर्ष और कठिन परिश्रम कर देश और स्वयं के लिए काम करेंगे।

Desk Team