भिवानी: भिवानी के गांव सुई में पहली कक्षा में पढने वाले मासूम छात्र की स्कूल के साथ लगते जोहङ में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल पर ताला जङ कर हंगामा शुरु कर दिया। वहीं अध्यापकों ने मृतक बच्चे के स्कूल आने से ही मना कर दिया। स्कूल के बाहर हंगामा करते लोग गेट के बाहर रोती बिलखती महिलाएं और जोहङ पर लगा लोगों का ये तांते की ये तस्वीरें सुई गांव की हैं। ये सब एक बच्चे की स्कूल के साथ लगते जोहङ में डूबने से मौत के चलते हो रहा है। मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि उनका बच्चा स्कूल आया और स्कूल का गेट खुला होने व गेट पर कोई चौकीदार ना होने के चलते बच्चा स्कूल से निकल कर जोहड़ में डूब गया।
(दीपक खंडेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



