रेवाड़ी: पीएनडीटी एक्ट के तहत निजी चिकित्सकों पर हो रही कार्यवाही पर आईएमए ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पीएनडीटी एक्ट में संशोधन की मांग की है। आईएमए कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में पीएनडीटी एक्ट में त्रुटियों सम्बंधी सुधार हेतु स्वास्थ्य विभाग व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही नारनौल में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउण्ड ना करने के फैसले का पुरजोर समर्थन किया गया। एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि एक्ट में व्याप्त कमियों को दूर करें, जिनके चलते पिछले दिनों क्षेत्र के तीन व रोहतक के एक चिकित्सक को सजा सुनाई गई है।
बैठक में आईएमए के डा. अतिश सिंगला, डा. राजेश गोयल, डा. संजय अग्रवाल, डा. पवन गोयल, डा. शिव रत्न, डा. एपी यादव, डा. मोक्ष, डा. दीपक सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।आईएमए रेवाड़ी का मानना है कि पीएनडीटी एक्ट की त्रुटियों में जल्द ही सुधार ना किया गया तो आईएमए विरोध प्रदर्शन करेगी और जरूरत पड़ी तो हड़ताल भी की जाएगी।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



