कांग्रेस सेवा दल की राज्य स्तरीय बैठक में देसाई का प्रहार

Summary :

NULL

जींद : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि अंग्रेजों के पिठ्ठू बने लोग आज जिस तरह से खुद को राष्ट्रभक्त कह रहे है, उनकी पोल खोलने के लिए दल से जुड़ा एक-एक कार्यकत्र्ता गली-गली जाएगा। क्योंकि कांग्रेस सेवा दल ही वैचारिक क्रांति लाने में अहम रोल अदा कर सकता है। पिछले कुछ सालों से कांग्रेस सेवा दल जिस तरह से निष्क्रिय बनी हुई थी, उसमें सक्रियता की जान फूंकने के लिए मुहिम शुरू हो गई है। वे खुद 9 राज्यों की बैठक ले चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सेवा दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लेंगे।

बिस्तर और पानी पिलाने वाले कांग्रेस सेवा दल से जुड़े लोगों का पार्टी में अहम रोल होगा। किंतु ये बात तय है कि पद के लिए लालच करने वाले लोगों की सेवादल में कोई जगह नहीं है। जो निस्वार्थ भाव से सेवादल से जुड़ेगा, उसी को ही मान-सम्मान दिया जाएगा। लालजी देसाई शुक्रवार को जींद के एक होटल में कांग्रेस सेवा दल हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर लालजी देसाई के साथ-साथ हरियाणा में पार्टी अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भी भाजपा को लपेटे में लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो, फ्लॉप शो बनकर रह गए है। क्योंकि सड़कों पर आम लोग नहीं, बल्कि पुलिस के लोग सिविल ड्रैस में खड़े हुए होते है। ये कर्मचारी और अधिकारी भी मजबूरीवश भीड़ दिखा रहे हैं, ताकि सत्ता पक्ष की प्रताडऩा से बच सकें।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– संजय शर्मा

Desk Team