सोहना : इनेलो में सोहना हलका के प्रधान बनाए गए बेगराज गुर्जर एडवोकेट तथा युवा इनेलो के जिलाप्रधान बनाए गए सतीश राघव घामडौजिया व पार्टी में दोबारा से जिलाप्रधान बनाए गए किशोर यादव रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो सांसद चौधरी दुष्यंत चौटाला से मिले और अपने मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी सुप्रीमो व आलाकमान का आभार जताते हुए भरोसा दिया कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व आलाकमान ने उनमें जो भरोसा जताकर जिम्मेदारी दी है, वह उस भरोसे पर 100 प्रतिशत पूरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान और तवज्जो दी जाएगी।
राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्व सीएम कर रहे ड्रामेबाजी : दुष्यंत
इस मौके पर उन्होने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और बताया कि उनके मनोनयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इनेलो सांसद चौधरी दुष्यंत चौटाला ने अपने से मिलने आए कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम जानने के साथ-साथ बरसात और फसल के बारे में जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को इनसो के कैथल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में साथियों समेत आने का न्यौता दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हे जान से ज्यादा प्यारे है। जननायक चौधरी देवीलाल और इनेलो की जनकल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का काम करे।
– उमेश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



