हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज अम्बाला रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध, कानून एवं व्यवस्था और अन्य सम्बंधित मुद्दों की समीक्षा की तथा उन्हें विशेषकर महिलाओं के प्रति अपराधों से जुड़ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। श्री यादव ने पुलिस अधिकारियों को इसके अलावा, नशसखोरों पर शिकंजा कसने, नशे अवैध धंधे में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ कार्रवाई करने, बांछित और भगोड़ अपराधियों को पकड़ने के लिए भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की कभी भी घोषणा हो सकती है तथा इस सम्बंध में सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके अलावा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबे, धर्मशालाएं, टैक्सी-स्टैंड, सराय, मॉल, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों के साथ घुमंतू लोग जो झुग्गी-झोपड़यिं में अभी कुछ समय से आकर रहने लगे हों उनकी गहनता से जांच कर अगर कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति वहां हो तो उसे तुरंत गिरफतार कर उचित कार्रवाई करें।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस आम नागरिकों की भावना का आदर करे ताकि जनता में पुलिस का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जब भी कोई परेशान नागरिक एक उम्मीद के साथ पुलिस के पास आता है तो उसकी शिकायत का निवारण करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने अधीनस्थों कर्मचारियों की सभी प्रकार की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अम्बाला रेंज आर.सी। मिश्रा, रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षक, अन्य राजपत्रित अधिकारी और निरीक्षक भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



