झज्जर : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश की खट्टर सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर को सार्वजनिक करना चाहिए कि उन्होंने हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर इन चार सालों में कौन सा बड़ा प्रोजैक्ट शुरू किया है। हा इतना जरूर किया है कि जनता के बीच में जात-पात की खाई पाटकर भाजपा ने अपने जनविरोधी कार्यों को जरूर छिपाने का काम किया है।
सांसद दीपेन्द्र शुक्रवार को जिले के हलका बेरी के गांव डीघल में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व स्पीकर डा.रघुबीर सिंह कादयान के साथ यहां गांव डीघल पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि झूठ बोलकर भाजपा ने देश व प्रदेश की सत्ता हासिल की और जब भाजपा को सिंघासन क्या मिला उसकी भाषा ही बदल गई।
उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। लेकिन भाजपा नेताओं का यह नहीं भूलना चाहिए कि झूठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है बार-बार नहीं। उन्होंने ग्रामीणों के बीच हुड्डा शासनकाल के दस सालों में प्रदेश हित मे किए गए कार्यों को भी गिनवाया और कहा कि इन जनहितैषी कार्यों को याद कर जनता एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार आने की राह देख रही है।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि बरवाला से पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा का सातवां चरण ऐतिहासिक होगा जिसमेंं लाखों लोग शिरकत करेगे। दीपेन्द्र ने कहा कि जनक्रांति रैलियों में उमड़ रहीं भीड़ और उत्साह को देख कर वह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हरियाणा में अगली सरकार चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नेत्रत्व में बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ही एक ऐसे जननायक नेता हैं जो इस अन्यायपूर्ण सरकार से लोगों को निजात दिला सकते हैं। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि अब समय आ चुका है भाजपा सरकार को सत्ता से उतारने का। इस दौरान पूर्व स्पीकर एव विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादियान,सांसद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट विकास अहलावत,रवि कादयान भी उपस्थित थे।
(विनीत नरुला)


Download Android App
Download iOS App



