रोहतक: पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को जिले मित्र-कक्ष की शुरुआत रिबन काटकर विधिवत रुप से की। रोहतक हरियाणा का दुसरा जिला है जिसमें मित्र-कक्ष की शुरुआत की गई है। इससे पहले करनाल जिले में मित्र-कक्ष का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। डीजीपी ने मित्र-कक्ष का मुआयना किया। मित्र-कक्ष में नियुक्त किए गए पुलिस कर्मचारियो से मित्र-कक्ष के बारे में जाना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मित्र-कक्ष एक पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किए गए है। आजादी के 70 साल बाद भी आम नागरिक अपनी शिकायत या अन्य कार्य के लिए पुलिस थानें में जाने से डरता है।
आम नागरिकों को पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मित्र-कक्ष की शुरुआत की गई है। आज जरुरी है कि पुलिस अपनी कार्यशैली में बदलाव करे। अपने बोल-चाल व व्यवहार को तरीकों को पहले से अधिक बेहतर करे। मित्र-कक्ष को खोलने का मुख्य उद्देश्य पुलिस को जनता का मित्र बनाना है। पुलिस आम आदमी का मित्र बने, बदमाशों का नही। हरियाणा पुलिस द्वारा डॉयल 100 शुरु किया जा रहा जिसके तहत 100 नंबर पर होने वाली सभी कॉल पंचुकला में स्थापित होने वाले सेंट्रलाईजड कंट्रोल रुप में जाएगी।
उसके बाद संबंधित के पास सूचना भेजी जाएगी। हर थाना में दो नई गाडियां भी इसके लिए खरीदी जा रही है। कुल छह सौ नई गाडय़िा पुलिस को मिलने वाली है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि मित्र-कक्ष आने वाले समय मे एक मील का पत्थर स्थापित होगा। मित्र-कक्षा में अलग-अलग प्रकार की 16 सेवाएं पुलिस द्वारा आमजन को दी जाएगी। सभी सेवाओं को निपटारा तय की गई समय सीमा के अंदर किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि आने वाले समय मे रोहतक मे स्थित हर ग्राम सचिवालयों में हरसमय की एक खिड़की खोली जाए ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए रोहतक पुलिस व रोहतक प्रशासन मिलकर कार्य करेंगा। रोहतक मे अलग-अलग थानों मे आठ मित्र-कक्ष शुरु किए गए है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)